प्रश्न 1 – गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है। यह कथन किसने कहा -
(a) बेकन
(b) हॉग्बेन
(c) लॉक
(d) डटन
उत्तर – हॉग्बेन ।
प्रश्न 2 – प्राथमिक स्तर पर गणित का क्या महत्व है।
(a) सांस्कृतिक
(b) सामाजिक
(c) धार्मिक
(d) मानसिक
उत्तर – मानसिक ।
प्रश्न 3 – उपलब्धि परीक्षण व नैदानिक परीक्षण में अन्तर है।
(a) उद्देश्यों का
(b) प्रकृति का
(c) कठिनाई स्तर का
(d) कोई नहीं
उत्तर – उद्देश्यों का ।
प्रश्न 4 – मनुष्य के जीवन की गतिविधियों में गणित का सार्वाधिक उपयोग होता है, वह है।
(a) सांस्कृतिक
(b) मनोवैज्ञानिक
(c) सामाजिक और आर्थिक
(d) आर्थिक
उत्तर – सामाजिक और आर्थिक ।
प्रश्न 5 – कौन सा कार्य अध्यापक से संबंधित नही है।
(a) योजना
(b) मार्ग दर्शन
(c) शिक्षण
(d) बजट बनाना
उत्तर – बजट बनाना ।
प्रश्न 6 – सर्वाधिक प्रभावशाली शिक्षण सामग्री है।
(a) अप्रेक्षेपित
(b) प्रत्यक्ष अनुभव
(c) प्रेक्षेपित
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर – प्रत्यक्ष अनुभव ।
प्रश्न 7 – वस्तुनिष्ठ परीक्षण की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता है।
(a) विश्वसनियता
(b) वैधता
(c) वस्तुनिष्टता
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – उपर्युक्त सभी ।
प्रश्न 8 – गणित सभी विज्ञानों का द्वार एवं कुंजी है। यह शब्द किसने कहा ।
(a) रोजर बेकर ने
(b) हैमिल्टन ने
(c) प्लेटो ने
(d) बट्रैन्ड रसैल ने
उत्तर – रोजर बेकर ने ।
प्रश्न 9 – गणित के अध्ययन से एक बच्चे में किस गुण का विकास होता है।
(a) आत्मविश्वास
(b) तार्किक सोच
(c) विश्लेषिक सोच
(d) इनमें से सभी
उत्तर – इनमें से सभी ।
प्रश्न 10 – प्राथमिक स्तर पर गणित का महत्व है।
(a) सांस्कृतिक
(b) मानसिक
(c) व्यावहारिक
(d) आध्यात्मिक
उत्तर – व्यावहारिक ।
प्रश्न 11 – सामान्य से विशिष्ठ का सिद्धांत निम्न में से किसमें प्रयोग होता है।
(a) आगम विधि
(b) निगम विधि
(c) संश्लेषण विधि
(d) विश्लेषण विधि
उत्तर – निगम विधि ।
प्रश्न 12 – गणित में किस विधि में हम प्राय: सूत्र तथा नियमों की सहायता लेते है।
(a) संश्लेषण
(b) विश्लेषण
(c) आगम
(d) निगमन
उत्तर – निगमन ।
प्रश्न 13 – छोटी कक्षाओं में गणित विषय में रूचि उत्पन्न करने के लिए पढ़ाने का तरीका होना चाहिए
(a) मनोरंजक एवं खेल संबंधी
(b) रटने का
(c) आगम का
(d) निगम का
उत्तर – मनोरंजक एवं खेल संबंधी ।
प्रश्न 14 – निम्न में से किसमें गणित विषय का प्रयोग स्पष्ट रूप से नही हो रहा है।
(a) लाभ हानि
(b) साइकिल चलाना
(c) सब्जियां खरीदना
(d) उधार लेना
उत्तर – साइकिल चलाना ।
प्रश्न 15 – यदि एक विद्यार्थी गणित विषय कई बार अनुत्तीर्ण हो जाता है तो यह जानने के लिए की गणित की किस विशेष शाखा में वह कमजोर है, निम्न में से कौन सी विधि प्रयोग में लेगे ।
(a) लिखित कार्य
(b) मौखिक कार्य
(c) निदानात्मक तरीका
(d) उपचारात्मक तरीका
उत्तर – निदानात्मक तरीका ।
प्रश्न 16 – छात्र गणितीय गणना में गति प्राप्त कर सकते है।
(a) चर्चा या वादविवाद द्वारा
(b) मौखिक कार्य द्वारा
(c) लिखित कार्य द्वारा
(d) अभ्यास द्वार
उत्तर – अभ्यास द्वारा ।
प्रश्न 17 – आर्यभट्ट का समाज में योगदान बालक जान रहा है, यह किस उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।
(a) अवबोध
(b) अभिवृत्ति
(c) अभिरूचि
(d) व्यक्तित्व
उत्तर – अभिरूचि ।
प्रश्न 18 – ताश के पत्तों में छिपे अंको के खेल को छात्र अपनी विचारधारा के अनुसार अभिव्यक्त कर रहा है। वह किस कारण से सम्बन्धित है।
(a) व्यक्तित्व
(b) ज्ञानोपयोग
(c) कौशल
(d) अवबोध
उत्तर – व्यक्तित्व ।
प्रश्न 19 – सम विषम संख्यओं को बालक सारणीवद्ध कर रहा है, वह किस उद्देश्य की प्राप्ति कर रहा है।
(a) ज्ञानोपयोग
(b) कौशल
(c) अवबोध
(d) व्यक्तित्व
उत्तर – कौशल ।
प्रश्न 20 – गणित विषय के लिए पुरतन स्त्रोत के रूप में कौन सा ग्रंथ उपयोगी होगा ।
(a) सामवेद
(b) ऋग्वेद
(c) अथर्ववेद
(d) यजुर्वेद
उत्तर – ऋग्वेद ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें